Friday 5 September 2014

BULLION MCX MARKET NEWS

100 से 200 रुपए और सस्ता होगा सोना, तब करें खरीददारी

शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए की गिरावट के साथ 27,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं एमसीएक्स पर सोना गिरावट के साथ 27,400 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है। कॉमैक्स पर सोना 1265 डॉलर प्रति औंस है। पिछले 6 कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में करीब 600 रुपए की गिरावट आई है। जानकार मानते हैं कि चालू स्तर से 100 से 200 रुपए की गिरावट पर सोना खरीदने का सही वक्‍त होगा। कुछ दिन बाद आने वाले त्‍योहारी सीजन में भाव चढ़ने के अनुमान हैं।
 
कॉमैक्स पर सोना 3 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है। डॉलर इंडेक्स का एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचना और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रिकवरी के संकेतों से सोने की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई देशों से मांग का कमजोर होना भी सोने में गिरावट का एक बड़ा कारण है। बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा स्तर पर सोने में खरीददारी करना फायदेमंद है, क्योंकि आगे त्यौहारी सीजन होने से कीमतों में तेजी आ सकती है और दिवाली तक सोना 29,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

जानकरो की क्या है राय
सोने में खरीददारी के लिए आम आदमी को थोड़ा और इंतजार करना चाहिए। केडिया के अनुसार सोने में 200-300 की और गिरावट आने पर खरीददारी करना चाहिए दिवाली तक 28,500 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर देखने को मिल सकता है। दरअसल डॉलर 1 साल के ऊंचाई पर है जिसके कारण सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। 
 
 
 

2 comments:

  1. This is nice post which I was waiting for such news and I have gained some useful information for make money Epic Research  also guide you  .

    ReplyDelete
  2. I really appreciate your post and you explain each and every point very well. Thanks for sharing this information
    healthywealthydiet.in

    ReplyDelete